रविवार, 9 अगस्त 2009

--- सुरूर छाता है ! ! ( रोटी ने तवे से जो कहा मैंने सुना)


*
रोटी ने तवे से कहा
तुम्हारा अस्तित्व तो
बहुत करामाती है
तुम्हारी आँच मुझको तो
बहुत भाती है
तुम्हारे वजूद ने
मुझको सपन दिया है
सच कहूँ तो
एक मीठी सी तपन दिया है
तवा बोला
पर ये आग मेरा नहीं है
मैं तो महज़ वाहक हूँ
तुम्हारे और चूल्हे के बीच
मैं तो नाहक़ हूँ
चीत्कार कर उठी रोटी --
नहीं -- नहीं !!
मुझे चूल्हे की आग से क्या लेना
उसकी आग तो झुलसाती है
मेरे शफ्फाक़ वज़ूद पर
दाग दे जाती है
वाहक कभी नाहक़ नहीं होता
मुझे तो
तुम्हारी ही आग में सिकना भाता है
तुम्हारे अस्तित्व से लिपटकर
एक सुरूर सा छाता है.

--- सुरूर छाता है
*

14 टिप्‍पणियां:

  1. वाहक कभी नाहक़ नहीं होता"
    वाह! बिलकुल अलग नज़रिया दिया आपने तो रोटी और तवे के संवाद को.
    बेहतरीन कविता
    सुन्दर भाव
    रोटी बनाते समय मै भी इस संवाद को सुनने का प्रयास करूँगी.

    जवाब देंहटाएं
  2. wow! new view on 'roti and tawa'
    very beautiful
    lovely

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ती......भावपूर्ण रचना. आभार.

    जवाब देंहटाएं
  4. मुझे तो
    तुम्हारी ही आग में सिकना भाता है
    तुम्हारे अस्तित्व से लिपटकर
    एक सुरूर सा छाता है.
    वाह क्या जवाब है। बहेतरीन रचना।

    जवाब देंहटाएं
  5. bahut hi behtreen rachna likhi hai.........aur roti ka jawaab to jaise na jane kitni ankahi baton ko kah gaya hai........waah,bahut badhiya

    जवाब देंहटाएं
  6. मुझे तो
    तुम्हारी ही आग में सिकना भाता है
    तुम्हारे अस्तित्व से लिपटकर
    एक सुरूर सा छाता है.

    --- सुरूर छाता है
    verma ji
    lagta hai tava koi aur hai roti koi aur hai choolha koi aur hai. bhavnaon ki pakad aur abhivyakti kabile tareef badhai!

    जवाब देंहटाएं
  7. आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद रचना पर अपने विचार रखने के लिये

    जवाब देंहटाएं
  8. बीच में एक बार रोटी को पलट देते , जल गयी होगी !

    जवाब देंहटाएं
  9. sach bahut hi alag nazariya peh hua hai roti aur awe ke rishty ka.
    वाहक कभी नाहक़ नहीं होता
    waah bahut sahi baat bhi keh di.
    sunder rachana badhai.

    जवाब देंहटाएं
  10. waaqai mein waahak kabhi naahak nahi hota........

    behtareen bhaav ke saath ...........bahut hi khoobsoorat kavita.....
    roti aur tave ka rishta aaj hi samajh mein aaya.........

    जवाब देंहटाएं
  11. अत्यन्त सुंदर रचना! एकदम अलग और सबसे जुदा! वाकई में रोटी और तवे पर आपने इतनी खूबसूरती से लिखा है की मैं क्या कहूं! बहुत ही बढ़िया लगा!

    जवाब देंहटाएं
  12. वाह ......गज़ब का लिखा है .......... अनोखा प्रयोग है आपकी रचना में ........... भावनाओं का मिश्रण है.......... लाजवाब रचना है..........

    जवाब देंहटाएं