गुरुवार, 5 नवंबर 2026

शंखनाद

 

सब चुप थे,
मैं भी, तुम भी...

सिर्फ़ एक बार
तुमसे नज़र मिली।

शंख नहीं था,
पर
शंखनाद हुआ।

जिसे
सिर्फ़ दो ने सुना—

मैंने और तुमने।

17 टिप्‍पणियां:

  1. महाभारत भी हो सकता था शंख पर निपट गया :)

    जवाब देंहटाएं
  2. चिंतनपरक भाव.., सुन्दर सृजन ।

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर मंगलवार 17 नवंबर 2026 को लिंक की गयी है....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!


    !

    जवाब देंहटाएं
  4. मौन में जो संवाद घटता है वह अविस्मरणीय बन जाता है, बातें कितनी भी मधुर क्यों न की हों, भूल ही जाती हैं

    जवाब देंहटाएं
  5. निःसंदेह मौन एक बड़ी भाषा होती है

    जवाब देंहटाएं