शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

प्यार : नामकरण और परिभाषा

यह दुनिया

सिर्फ़ दो तरह के लोगों से बनी है—

एक वे,
जो प्यार करते हैं...

और दूसरे,
जिनके हिस्से
प्यार कभी
आया ही नहीं।

विडंबना यह कि

प्यार को जाँचने-परखने
और परिभाषित करने का

जोखिम-भरा दायित्व
दूसरे वर्ग के हिस्से आया,

क्योंकि प्यार करने वाले तो
प्यार के अलावा
और कुछ जानते ही नहीं हैं।

पंचतारा वर्ग के लोगों ने

धार्मिक चश्मे पहनकर
सबसे पहले

प्यार का नामकरण किया,

और इस पर
‘लव जिहाद’ की

सर्वसम्मति से
मुहर लगा दी।

इसी क्रम में उन्होंने

प्यार को
एक सामाजिक रोग

घोषित कर दिया

और

इसके ख़िलाफ़
तैनात कर दिया

(अ)सामाजिकों को।

और... और...

इन सबके बीच

कहाँ फ़ुर्सत है
प्यार करने वालों को,

कि वे
इस नामकरण और
परिभाषा पर
ख़ुद को परखें!

वे,
जो प्यार कर रहे हैं...

और

सिर्फ़ प्यार कर रहे हैं...

4 टिप्‍पणियां:

  1. प्यार महसूस करना , समर्पित होकर सिर्फ प्रेम को जीना, प्रेम के सिवा कुछ और न जानने -समझने वाले संवेदनशील प्रेमी लोग प्रेम का नामकरण या प्रेम को कभी भी परिभाषित कर ही नहीं सकते।
    प्रेम के लिए प्रेम महसूस करना ही पर्याप्त है प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं होती।
    दूसरे तरह के लोग प्रेम को अपनी सहूलियत से अपनी शर्तों पर पाना चाहते है,हर दिन एक नयी परिभाषा गढ़ते हैं ये वो हैं जिन्होंने प्रेम कभी महसूस ही नहीं किया सिर्फ प्रेम का ढिंढोरा ही पीटा है शायद...।
    प्रेम पर बहुत ज्ञान दे दिए क्षमा चाहते हैं सर।
    ------
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शनिवार २१ नवंबर २०२६ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।



    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रतीक्षा रहती है आपके सार्थक ज्ञान/प्रतिक्रिया की
      शुक्रिया

      हटाएं