गुरुवार, 23 जुलाई 2026

हार की जीत

हर तकरार में
यूँ तो तुमसे हार जाता हूँ,
और तुम हर बार
पूरे कमरे में
जीत की मुस्कान लिए फिरती हो।

 

तुम्हें कभी यह जाहिर नहीं होने दूँगा
कि तुम्हारी वह मुस्कान
हर बार
मेरी ही जीत होती है।

कोई टिप्पणी नहीं: